Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jun 09, 2013 - 09:31:04 AM


Title - रेलवे पर आतंक का साया: नागपुर स्टेशन पर हाई अलर्ट
Posted by : puneetmafia on Jun 09, 2013 - 09:31:04 AM

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसपर नक्सली हमले के बाद अगला निशाना यात्री रेल गाड़ियां हो सकती हैं। मुंबई एटीएस द्वारा रेलवे प्रशासन को हमले की चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस चेतावनी के बाद रेलवे प्रशासन ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
नागपुर जीआरपी पुलिस को मुंबई एटीएस की ओर से हाल में एक पत्र मिला है, जिसमें छत्तीसगढ़ हमले के बाद अब रेलवे को टारगेट बनाने का जिक्र किया गया है। हालांकि यह हमला नक्सली नहीं बल्कि आतंकवादियों द्वारा किए जाने की आशंका जताई गई है। ऐसे में नागपुर, पुणे व मुंबई स्टेशन की जीआरपी पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पत्र मिलने के बाद ही नागपुर रेलवे स्टेशन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
स्टेशन पर सुरक्षा दल के साथ बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वैड भी सक्त्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही बीडीडीएस चौकस निगाहों से परिसर पर पैनी नजर रखे है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व नागपुर जीआरपी को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उपरोक्त आशंका जताई गयी है। नागपुर, पुणे व मुंबई जीआरपी द्वारा पत्र प्राप्त करते ही स्टेशन को हाई अलर्ट दे दिया गया है।